फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU has never been disappointed by the revolutionary land: Singh

क्रांतिकारी धरती से भाकियू को कभी नहीं मिली निराशा : सिंह

Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
BKU has never been disappointed by the revolutionary land: Singh
कांठ। छजलैट के गांव सीमला में बृहस्पतिवार के हुई भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत में पदाधिकारियों ने 24 सितंबर को मुरादाबाद में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

पंचायत में राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ने कहा कि इस क्रांतिकारी धरती से कभी भी संगठन को निराशा हाथ नहीं लगी है। छजलैट का यह क्षेत्र मिनी सिसौली के नाम से जाना जाता है। इसलिए 24 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद आम्बेडकर पार्क पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ रखा जाएगा और निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडलाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष्ता इंद्रपाल सिंह और संचालन धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर पंचायत में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, वीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, मनीष कुमार, दक्ष मान, सियाराम विश्नोई, अभिषेक गिल, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, उधम सिंह सैनी, अमित कुमार, सचिन चौधरी, सुदेश मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed