फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Ekta Shakti created ruckus at toll plaza broke boom beat up employees in Moradabad

Moradabad: टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का उत्पात, बूम तोड़े, कर्मचारियों को भी पीटा

Tue, 08 Oct 2024 11:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 11:15 PM IST
सार

मुरादाबाद में मूढापांडे थाना क्षेत्र में नियामतपुर इकरौटिया टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बूम तोड़ दिए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
BKU Ekta Shakti created ruckus at toll plaza broke boom beat up employees in Moradabad
भाकियू एकता शक्ति का उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में मूढापांडे थाना क्षेत्र में नियामतपुर इकरौटिया टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बूम तोड़ दिए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान सैकड़ों वाहनों को टोल से निकलवा दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टोल प्लाजा पर कर्मचारी तैनात थे। वह टोल टैक्स लेने के बाद वाहनों को रवाना कर रहे थे। इसी दौरान 20 से 25 कारों का काफिला बूथ लाइन पर आकर रुक गया। इन वाहनों पर भाकियू एकता शक्ति के स्टीकर लगे थे। सुरक्षा कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वाहनों को बिना टैक्स दिए ही निकालने की कोशिश की। बूम न हटाने पर कार्यकर्ता कार से नीचे उतर आए। उन्होंने सबसे पहले बूम के पास सफाई कर रहे कर्मी ऋषिपाल निवासी मुंडिया मलूकपुर के साथ बदसलूकी करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। 
विज्ञापन


इसके बाद छह बूम तोड़ डाले। इस दौरान बिना टोल दिए 70 से 80 वाहन निकल गए। कार्यकर्ता इसके बाद भी उत्पात मचाते रहे। इस दौरान कर्मचारी राजीव कुमार से टोल कलेक्शन का कैश लूटने की कोशिश की। सुरक्षा इंचार्ज सुरेश कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की और जेब से करीब 1300 रुपये छीन लिए। टाेल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो उत्पात मचाने वाले दोबारा आकर मारपीट करने की धमकी देकर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। इस मामले में मूंढपांडे थाने में सुरक्षा इंचार्ज सुरेश कुमार की तहरीर पर शाहरुख चौधरी, सोनू निवासी जैतिया सादुल्लापुर थाना कटघर समेत नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, एससी एसटी एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed