फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU demonstrated on sugarcane price and other problems

Moradabad News: गन्ना मूल्य सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated on sugarcane price and other problems
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक ने गन्ना मूल्य, चकबंदी सहित अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम से शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है।
भाकियू अराजनैतिक के नेताओं ने आरोप लगाया कि तहसील ठाकुरद्वारा के गांव रोशनपुर में हुई चकबंदी में अनियमितता बरती गई है। इस मामले में जिला प्रशासन को तत्काल जांच कर पहले की गई कार्रवाई को निरस्त करना होगा। इसके अलावा जिले की चीनी मिलें किसानों के गन्ने मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। क्रय केंद्रों पर गन्ना घटतौली जारी है। कुछ स्थानों पर अवैध ढंग से गन्ने की खरीद हो रही है। इस मामले मेें प्रतिदिन गन्ने का इंडेंट करना चाहिए। कांठ के बिजलीघर छज्जानाला का निर्माण लगभग 4 वर्ष पहले हुआ था लेकिन यहां से बिजली मिलने का कोई शेड्यूल नहीं है। जिसकी वजह से किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कुंदरकी गांव के ग्राम गैतिया फिरोजपुर से जैतिमा सादुल्लापुर मार्ग स्थित गांगन नदी पर पुल प्रस्तावित है। इसका निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए। लेखपालों द्वारा खतौनियों में किसानों के हिस्सेदारी गलत खोल दिए हैं। घर बैठकर ही कार्य कर दिए कराने के नाम पर रिश्वत ली जा रही है। इसकी जांच कराकर प्रशासन को कार्यवाही करना होगा। कांठ से निकलने वाले पानी से किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि बर्बाद हो रही है। इस क्षेत्र के किसान भुखमरी की कगार पर हैं। इस मामले में पक्का नाले का निर्माण कर सुंदरी नदी में पानी पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

खनन धड़ल्ले से होने का आरोप
भाकियू ने आरोप लगाया कि जिले में धड़ल्ले से खनन जारी है। कांठ में बेरोक टोक ट्रैक्टर और डंपर चल रहे हैं। स्थानीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस पर जिला प्रशासन को रोक लगाना होगा। भट्ठों पर ईंट बनाने वाली मशीन रोड पर मिट्टी गिरा दे रही हैं। इस कारण रोड पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सभी मामलों में भाकियू अराजनैतिक की अध्यक्षता में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसान नेताओं ने अपनी मांगों के संबंध में डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, जितेंद्र बिश्नोई जीतू, हाजी इमरान, गुड्डू घोसी, सचिन सैनी, नितिन विश्नोई, बलराम सिंह चौहान आदि किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed