फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU (Arajnaitik) discussed farmers' issues.

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
BKU (Arajnaitik) discussed farmers' issues.
बिलारी। धमावली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कई गांवों से आए किसानों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से उनकी धान और गन्ने की काफी फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने शासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने देहात इलाके में उपभोक्ताओं को निर्धारित शिड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने, रास्ते और नालियों की बेहतर सफाई न होने व ग्राम पंचायत सचिवालयों का नियमानुसार संचालन न होने आदि की समस्याएं बताईं। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने तय किया कि देहात इलाके की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही अधिकारियों से मिलेगा। वहीं संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अनेक किसानों को जोड़ा गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव उदयपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, गंभीर सिंह, राजवीर सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह व अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed