फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Apolitical and villagers protested against power cuts.

Moradabad News: बिजली कटौती से भाकियू अराजनीतिक व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
BKU Apolitical and villagers protested against power cuts.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक और ग्राम पंचायत मैसूवाला के ग्रामीणों ने अलग-अलग बिजली कटौती के विरोध में एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर बिजली कटौती बंद न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहती है। दिन में मुश्किल से सात-आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण और किसान परेशान हैं। गन्ने की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 26 मई तक विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी संजीव सहरावत, नरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, सोमंत सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे। एसडीएम ने विद्युत निगम से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत मैसूवाला के ग्रामीणों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूरी रात विद्युत आपूर्ति गायब रहती है। दिन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। भीषण गर्मी में लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत फीडर के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर कोई फोन नहीं उठाता। शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग की। इस अवसर पर तेजराम सिंह, मनोहर सिंह सैनी, भूकन सिंह, किशन सिंह सैनी, वेद प्रकाश सिंह, महेश सिंह, सतीश कुमार व नन्हे सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed