फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP will replace ten district heads of western UP, announcement of 33 new district heads is also possible

लोकसभा चुनाव: भाजपा पश्चिमी यूपी के दस जिलाध्यक्षों को बदलेगी, इसी सप्ताह 33 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा भी संभव

Sat, 02 Sep 2023 01:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है। इसी के तहत कई जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद चल रही है। इसकी केंद्रीय कार्यकारिणी से मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन
BJP will replace ten district heads of western UP, announcement of 33 new district heads is also possible
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्षों के बदलने का मामला घोसी उपचुनाव के कारण लटक गया। पार्टी के लोगों का कहना है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में 33 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। बदलाव के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

विज्ञापन


भाजपा ने जिलाध्यक्षों को बदलने के लिए सूची तैयार कर ली थी, लेकिन घोसी उपचुनाव के चलते संगठन को अपनी ताकत झोंकनी पड़ी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव को जीतने के लिए हर दांव लगाना शुरू कर दिया है। इधर रक्षाबंधन का त्योहार भी आ गया था।
विज्ञापन


इस कारण जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की तैयार सूची रोक दी गई। नए बदलाव के मामले में प्रदेश आलाकमान को केंद्रीय नेतृत्व से भी हरी झंडी मिल चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव आने वाला है। इस कारण सूची जारी करने में अब देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में बदलाव का कारण कई जिलाध्यक्ष दो वर्ष की जगह चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। कुछ जिलाध्यक्ष विधायक और एमएलसी बन चुके हैं। कुछ जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन नगर निकाय चुनाव में ठीक नहीं रहा है।

जिलाध्यक्षों के बदलने की उम्मीद

जिलाध्यक्षों के बदलाव वाली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद सहित दस जिले शामिल हैं। इसी प्रकार काशी क्षेत्र के आठ जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इनमें वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर जिले भी शामिल हैं।



पार्टी के नेताओं का मानना है कि अवध क्षेत्र के सात और ब्रज क्षेत्र के आठ जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। भाजपा प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटकर कार्य करती है।  इनमें पश्चिम क्षेत्र, अवध क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, काशी क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र शामिल हैं।

पिछले एक साल से भाजपा जिलाध्यक्षों के बदलने की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर रहे हैं। इसके पहले निकाय चुनाव के चलते यह सूची रोकी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed