फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramcharitmanas Controversy: BJP UP President Bhupendra Chaudhary Attacks On Swami Prasad Maurya

Ramcharitmanas Vivad: भूपेंद्र सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त, अखिलेश बताएं अपना विचार

Mon, 23 Jan 2023 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर कार सेवकों पर गोली चलवाने का मामला हो या धार्मिक मठ मंदिरों पर आतंकवादी हमले के मामले में सपा का रुख सही नहीं रहा है।

विज्ञापन
Ramcharitmanas Controversy: BJP UP President Bhupendra Chaudhary Attacks On Swami Prasad Maurya
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से खफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इस मामले में बयान देना चाहिए कि यह उनका विचार हैं या उनकी पार्टी का विचार हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा देश विरोधी लोगों और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी हो जाती है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित एक होटल में एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर कार सेवकों पर गोली चलवाने का मामला हो या धार्मिक मठ मंदिरों पर आतंकवादी हमले के मामले में सपा का रुख सही नहीं रहा है। आतंकवादियों के पक्ष में सपा की तत्कालीन सरकारें खड़ी हो गईं थीं और मुकदमा वापस करने के लिए पत्र भेज दिया था। देश की न्यायपालिका धन्य है कि पत्र देने के बावजूद उन आतंकवादियों के मुकदमे वापस नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को विधान विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव होना हैं। इनमें तीन सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो सीटें शिक्षक क्षेत्र की हैं। भाजपा पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं। मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त हैं। उनके पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को  वोट देने की अपील करना है। सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों सीटों को बड़े अंतर से जीतेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed