फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP state president tested panchayat election preparations, gave success mantra to officials

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को परखा, पदाधिकारियों को दिया सफलता का मंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
BJP state president tested panchayat election preparations, gave success mantra to officials
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सुबह से लेकर रात तक संगठन की मजबूती को परखा। भाजपा कार्यालय पर देर शाम पदाधिकारियों संग बैठक में उन्होंने संगठन को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि अभी बूथ समितियां कमजोर हैं। इस दौरान वह खफा दिखे। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की जीत के लिए सफलता का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ने दीप जलाकर की। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में पंचायत चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों और नेताओं को ही शामिल होने की अनुमति दी। उन्होंने बंद कमरे में बैठक की। सभी बूथ और मंडल की रिपोर्ट जानी, फिर बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सबसे पहले ब्लाक संयोजक, वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजकों से परिचय कराया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लाक संयोजकों से ब्लाक संगठन की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर बैठकों, तैयारियों और चुनावी समीकरणों की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद कहा कि बूथ स्तर तक अभी और मजबूती की जरूरत है, तभी अपेक्षित परिणाम आएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंवर सर्वेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, एमएससी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक राजेश चुन्नू व सुशांत सिंह, देवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेश सैनी, विशेष गुप्ता, राहुल सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed