फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP State President reached Mundia Jain and met the families of the deceased workers.

Moradabad News: मुंडिया जैन पहुंचकर मृतक मजदूरों के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP State President reached Mundia Jain and met the families of the deceased workers.
​बिलारी के मुंडिया जैन गांव में मृतक दंपती के बेसहारा बच्चों को सांत्वना देते भाजपा प्रदेश अध्य - फोटो : अमर उजाला
बिलारी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शनिवार सुबह भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुंडिया जैन गांव पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गांव में सभी नौ मृतक मजदूरों के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मृतक मजदूरों के आश्रितों को शासन प्रशासन से मिली मदद की जानकारी ली तथा भाजपा संगठन से भी मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने लखनऊ दौरे से शनिवार सुबह जैसे ही मुरादाबाद लौटे तब सबसे पहले वह देहरादून में आसन नदी बाढ़ हादसे से पीड़ित बिलारी विधानसभा क्षेत्र के मुंडिया जैन गांव पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले उस परिवार में पहुंचे जिसके पांच सदस्यों की इस हादसे में जान चली गई। उन्होंने मृतक मजदूर हरचरन के आश्रितों से जानकारी ली। बाद में वह मृतक दंपती मदन के घर गए यहां मदन के चारों बच्चों से मिलकर उन्हें समझाया और ढांढस बंधाया। बाद में वह अन्य दोनों मृतक मजदूरों के घरों पर भी गए और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ग्रामीणों को बुलाकर बैठक की। इस दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और यह भी पता लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में गांव के मजदूर मजदूरी करने देहरादून इलाके में क्यों जाते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक मजदूरों के परिजनों को आश्वासन दिया कि जैसा संभव होगा उन्हें शासन से और आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आकाशपाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.शैफाली सिंह, सुरेश सैनी, परमेश्वरालाल सैनी, ऋषिपाल सिंह, विजयपाल सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, विकास गुप्ता, पारस शर्मा, रवि पासी, चंद्रपाल सिंह सैनी,मंगलसेन सैनी, विश्वास यादव, चंद्रपाल सिंह सैनी, अमित चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed