{"_id":"65a5b57727190aec40025417","slug":"bjp-state-general-secretary-suffers-heart-attack-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-324412-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाजपा के प्रदेश महामंत्री को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, बैठक से पहले सीने में उठा था दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाजपा के प्रदेश महामंत्री को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, बैठक से पहले सीने में उठा था दर्द
Tue, 16 Jan 2024 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:15 AM IST
सार
मुरादाबाद में बैठक लेने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भाजपा नेता को हार्ट अटैक
- फोटो : istock
विस्तार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुभाष यदुवंश को हार्ट अटैक आ गया। वह पश्चिम क्षेत्र की बैठक के एक सत्र को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि इलाज से उनकी हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुभाष यदुवंश सोमवार की सुबह सात बजे ट्रेन से मुरादाबाद आए। उनको पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश पाल सहित अन्य पदाधिकारी लेकर होटल में गए। वहां सीने में दर्द उठने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने जांच किया तो पता चला कि उनको हार्ट अटैक आया है। तत्काल इलाज के कारण उनकी हालत में सुधार आने लगा। डॉक्टर ने बताया कि उनको स्टेंट नहीं डालना पड़ा है। दवाओं के चलते शीघ्र ही सुधार आ गया है।
विज्ञापन
तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को कॉल किया। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम निजी अस्पताल तक गई। पार्टी के एमएलएसी गोपाल अंजान सहित अन्य पदाधिकारी पार्टी नेता का हाल जानने के लिए अस्पताल गए थे।
पार्टी नेताओं ने बताया कि सुभाष यदुवंश को एक सत्र को संबोधित करना था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके।