फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp spokes man jafar islam told

मदरसों के सर्वे पर राजनीति कर रहा विपक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मदरसों के सर्वे पर विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।उनको मुस्लिम बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
bjp spokes man jafar islam told

विस्तार

मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मदरसों के सर्वे पर विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उनको मुस्लिम बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण करने के लिए सर्वे करा रही है। जांच में सारी कमियां सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन

यह बातें जफर इस्लाम ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयोजित प्रदर्शनी के का अवलोकन करने के बाद कहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के चित्रों में यह दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसों का सर्वे मुस्लिम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। जिनके पास मदरसे चलाने का लाइसेंस नहीं है, वे अवैध ढंग से कैसे मदरसा चलाएंगे। सर्वे का असली मकसद कुछ लोगों के समझ में आ गया है। वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के कुछ लोग सर्वे पर राजनीति करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे बुजुर्ग हो गए हैं। उनको अब आराम करना चाहिए। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक सवाल वक्फ बोर्ड की जमीन से जुड़ा है। कुछ लोगों ने वक्फ की जमीनों पर घपले किए हैं। जांच में ऐसे लोगों की सच्चाई उजागर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed