फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP President Nadda in Rampur today, rally of Shah and Mayawati proposed in Moradabad

चुनाव प्रचार: भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज रामपुर में करेंगे सभा, मुरादाबाद में शाह और मायावती की रैली प्रस्तावित

Mon, 08 Apr 2024 10:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

रामपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चुनावी सभा करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उधर, मुरादाबाद में गृहमंत्री अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती की सभी भी प्रस्तावित है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
BJP President Nadda in Rampur today, rally of Shah and Mayawati proposed in Moradabad
भाजपा नेता जेपी नड्डा, अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस जनसभा का आयोजन बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में होगा। जनसभा का समय दिन में 12 बजे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने जनसभा की तैयारी पूरी कर ली। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भारत गार्डन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार दोपहर दोपहर 12 बजे रामपुर पहुंचेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। नौ अप्रैल को रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मुरादाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 अप्रैल को  बुद्धि विहार में आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में रैली को संबोधित करेंगे।

इस मामले में संगठन स्तर पर तैयारी जारी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने आए थे। बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 15 अप्रैल को सात साल के बाद मुरादाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि जनसभा के माध्यम से मुरादाबाद मंडल में पार्टी का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के लिए इस चुनाव में कई चुनौतियां सामने हैं। एक तरफ भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों के सामने अपनी पार्टी की मजबूती पेश करना है।

वहीं भतीजे आकाश आनंद को चुनाव के माध्यम से स्थापित करना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच गठबंधन था। इस गठबंधन ने मुरादाबाद मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। बसपा के खाते में अमरोहा, बिजनौर और नगीना सीट आई थी।


इस बार राजनीतिक समीकरण अलग हैं। सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। बसपा अपने दम पर मैदान में ताल ठोक रही है। बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में आईं थीं। इस बार पार्टी रैली को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed