{"_id":"646e6487de2e556e65065d76","slug":"bjp-people-gheraoed-the-police-post-on-cutting-the-challan-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-155532-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चालान काटने पर भाजपाइयों ने किया पुलिस चौकी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चालान काटने पर भाजपाइयों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोजवेज के सामने बुधवार की शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष का चालान कटने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाजपतनगर पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग की। करीब एक घंटे तक पुलिस चौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता वापस चले गए।
कटघर भाजपा मंडल की रामलीला मैदान में बैठक के चलते सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। बैठक समाप्त होने के बाद पीतल नगरी के बूथ अध्यक्ष सुखदेव राजपूत व मुकेश कश्यप बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोडवेज के सामने हेलमेट नहीं लगाने पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने रोककर उसका चालान काट दिया। चालान काटते बूथ अध्यक्ष और चौकी प्रभारी के बीच गरमा गरम बहस हुई। बताया कि उसका हेलमेट चोरी हो गया है। इसके बाद बूथ अध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई और अभद्रता के बारे में भाजपा के नेताओं को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अन्य पार्टी कार्यकर्ता चौकी के बाहर मंडल अध्यक्ष हरीश के नेतृत्व में धरने पर बैठकर चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने चौकी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता लौट गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने को लेकर चालान किया गया था। अभद्रता के आरोपों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।