{"_id":"5ffde28a86675862a9762557","slug":"bjp-mla-sangeet-som-said-that-those-opposing-the-vaccine-should-go-to-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम का हमला, बोले- पाकिस्तान चले जाएं वैक्सीन का विरोध करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम का हमला, बोले- पाकिस्तान चले जाएं वैक्सीन का विरोध करने वाले
Wed, 13 Jan 2021 03:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
संगीत सोम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वालों को पाकिस्तानी मानसिकता का बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
मंगलवार को चंदौसी के करीब देवरखेड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संगीत सोम ने कहा कि देश कोरोना काल से गुजर रहा है।
अब वैक्सीन आ गई है। इस वैक्सीन का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बोले, जो लोग कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता पाकिस्तानी है। वह पाकिस्तान चले जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। गुंडे जेल भेज दिए हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। मायावती और अखिलेश की सरकार में पुलिस और गुंडों का गठजोड़ रहता था। इस सरकार में ऐसा नहीं है। गुंडे गोली चलाते हैं तो पुलिस जवाब देती है। मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाले लोग छोटी सोच के हैं।

संभल में सोमवार के प्रभातफेरी प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी जन जागरण के लिए निकाली जा रही थी। उसकी एक गाड़ी रोकने की कोशिश हुई। कार्यकर्ता फिर से प्रभात फेरी निकालें। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं वह देश धन्य हो जाता है। हमारी सरकार अगले 35 वर्ष और रहेगी।
भाजयुमो के समारोह में राज्यमंत्री गुलाब देवी, नगर पालिका अध्यक्ष इंदू रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी समेत राजेश सिंघल, विशाल चौहान, विक्रम सिंह, प्रवीन रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, नवलेश वार्ष्णेय, पवन मुखिया आदि मौजूद रहे।