फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP MLA Ritesh Gupta said BJP state president Chaudhary Bhupendra Singh did not offer to resign

Chaudhary Bhupendra Singh Resigns: 'भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश', वायरल खबर से बढ़ी हलचल

Thu, 06 Jun 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jun 2024 10:51 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के नेताओं से विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली गए हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व का कोई निर्णय सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
BJP MLA Ritesh Gupta said BJP state president Chaudhary Bhupendra Singh did not offer to resign
भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के इस्तीफे की पेशकश की खबर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। इस मामले में मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश नही की है। कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ा है। चुनाव में भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी दल समाजवादी से काफी पीछे रह गई। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के कद्दावर नेता को हार का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद मंडल में भी पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के विपरीत रहा। इस मामले को लेकर प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के नेताओं से विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली गए हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व का कोई निर्णय सामने नहीं आया है। इस बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर नहीं मिल सका। इस बारे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पुष्टि किया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed