{"_id":"6a04e2161928d4d20e031ee7","slug":"bjp-metropolitan-president-went-to-the-office-by-auto-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-901188-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑटो से कार्यालय गए भाजपा महानगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑटो से कार्यालय गए भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के मद्देनजर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला बुधवार को ऑटो से पार्टी कार्यालय गए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चलने की अपील की।
ईरान संकट के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के आयात संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को पेट्रोल-डीजल, खाद, सोने की खपत घटानी चाहिए। पीएम मोदी इस अपील का सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
इसके मद्देनजर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला बुधवार को सिविल लाइंस आवास विकास स्थित अपने आवास से कार की जगह ऑटो से पार्टी कार्यालय बुद्धि विहार गए। इस दाैरान उनका गनर भी माैजूद रहा। पार्टी कार्यालय पहुंचकर गिरीश भंडूला ने लोगों से अपील की कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता हफ्ते में कम से कम एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जरूर चलें।