{"_id":"6a00ec89b1b30e5ee20c55d4","slug":"bjp-members-expressed-happiness-over-bhupendra-becoming-a-minister-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111810-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भूपेंद्र के मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भूपेंद्र के मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बिलारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर मिठाई बांटी। उधर बिलारी के जाट बाहुल्य कई ग्रामों में भी भूपेंद्र सिंह को मंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई गई।
रविवार दोपहर बाद जब लोगों को पता चला कि उत्तर प्रदेश सरकार में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में लखनऊ में शपथ ली है तब उनके करीबियों ने खुशियां मनानी शुरू कर दीं। बिलारी नगर में चंदौसी रोड स्थित नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के कैंप कार्यालय में रविवार शाम बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। एक-दूसरे को मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह के मंत्री बनने के बाद मुरादाबाद जनपद का तेजी से विकास होगा।
इस अवसर पर भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, डा. मेघपाल सिंह, शरद गुप्ता, नवनीत यादव, राजीव शर्मा, रविंद्र चौधरी, शरद यादव, निहाल सिंह, रमेश प्रजापति, हेमंत शर्मा, प्रेमपाल पासी, सनी सक्सेना, अरविंद, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर क्षेत्र के सोनकपुर गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी बैंक के संचालक सत्यवीर सिंह के आवास पर भी ग्रामीणों ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान चौधरी सत्यवीर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजय सिंह के गांव अबूनगर में भी चौधरी भूपेंद्र सिंह के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने पर मिठाई बांटी गई।