फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP: Many contenders for two posts, waiting for announcement for three months

भाजपा : दो पदों के लिए कई दावेदार, तीन महीने से घोषणा का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP: Many contenders for two posts, waiting for announcement for three months
मुरादाबाद। चौधरी भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से जिला स्तर पर संगठन में चल रहे फेरबदल की कवायद को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदार कई हैं। जिन्हें तीन महीने से जिलाध्यक्षों की सूची घोषित होने का इंतजार है। फिलहाल सभी दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक जोड़ तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा अपने 30 से 40 जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है। इसमें महानगर अध्यक्ष भी शामिल हैं। यह तैयारी जून से चल रही है। पहले जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए 15 जून तक का समय बताया गया था। फिर 15 जुलाई हुई। इसके बाद पांच अगस्त और आखिर में 15 अगस्त की तारीख घोषित की गई। लेकिन अभी तक नए जिलाध्यक्षों के नामों का एलान नहींं किया जा सका है। मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा आकाश पाल, जिला कार्यकारिणी में शामिल राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी के अलावा अजय प्रताप सिंह समेत कई भाजपाइयों ने पयर्वेक्षक के सामने दावेदारी पेश की है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए जहां मौजूदा अध्यक्ष धर्मेंद्रनज्ञथ मिश्रा ने फिर ताल ठोंकी है तो शम्मी भटनागर, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, ग्रीश भंडूला, प्रवेश पटेल समेत कई भाजपा नेताओं ने पयर्वेक्षक के सामने अपनी दावेदारी रखी है। पद हासिल करने के लिए दावेदार दिल्ली और लखनऊ अपने राजनीतिक गुरुओं को साधने में लगे हैं।
विज्ञापन

जातिगत गुणा गणित में उलझी जिलाध्यक्षों की घोषणा
लोकसभा चुनाव से पहले जिलाध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर मंथन अंतिम दौर में है। घोषणा में देरी का कारण जातिगत गुणा गणित माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि अध्यक्षों केनाम तय करते समय ऐसा जातीय संतुलन बनाया जाए जो लोकसभा चुनाव मेंं सभी वर्गों को साधा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed