फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leaders clash in district office, fight

जिला कार्यालय में भाजपा नेता भिड़े, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders clash in district office, fight
भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को दो नेता भिड़ गए। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। जो हाथापाई तक पहुंच गई। कार्यालय में मौजूद नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि दोनों नेताओं ने मारपीट या हाथापाई से इंकार किया है। मामूली कहासुनी बताया।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहे कमल प्रजापति मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। जहां मौजूद कुंदरकी क्षेत्र के भाजपा नेता शरद चौहान से विधानसभा चुनाव को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नोकझोंक होने लगी। कार्यालय में हंगामा होने लगा। बताया जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई और बाद में मारपीट तक जा पहुंची। दोनों ने एक दूसरे पर विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस बची शोरशराबा होने पर पार्टी के अन्य नेता पहुंच गए। किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। हालांकि भाजपा नेताओं ने मारपीट और हाथापाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

- मैं 2002 से पार्टी में सक्रिय हूं। जिला कार्यालय गया था। लेकिन कमल प्रजापति से मेरी मामूली कहासुनी हो गई थी। मारपीट और हाथापाई नहीं हुई। - शरद चौहान, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला कार्यालय में शरद चौहान को देखकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। शरद ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का विरोध किया था। मारपीट नहीं हुई। - कमल प्रजापति, पूर्व भाजपा प्रत्याशी, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र

- मैं अपने दफ्तर में बैठा था। कार्यकर्ताओं में कोई विवाद हो गया था। सिर्फ कहासुनी हुई। मारपीट हाथापाई जैसी कोई बात नहीं हुई। - राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
- मैं अपने कार्यालय में बैठा था। बाहर क्या हुआ, मुझे कोई जानकारी नहीं। - धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, अध्यक्ष, महानगर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed