फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader will be questioned, behind the conspiracy and whose hand

Moradabad : भाजपा नेता से होगी पूछताछ, साजिश के पीछे और किसका हाथ

Sun, 02 Apr 2023 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:05 AM IST
सार

पुलिस इस मामले में भाजपा नेता से पूछताछ कर ये जानने का प्रयास करेगी कि इस साजिश में और किसका हाथ है।

विज्ञापन
BJP leader will be questioned, behind the conspiracy and whose hand
demo pic...

विस्तार

शहर के बहुचर्चित कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की साजिश रचने में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता से पूछताछ कर ये जानने का प्रयास करेगी कि इस साजिश में और किसका हाथ है। ललित के अलावा शूटर और खुशवंत से भी पूछताछ की जाएगी। मझोला और सिविल लाइंस थाने की पुलिस की ओर से कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स के सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पंद्रह फरवरी को मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी को बाइक सवारों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने हरथला निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम को गिरफ्तार कुशांक गुप्ता हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने दावा था कि खुशवंत ने कबूला है कि कुशांक की हत्या ललित कौशिक ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने ललित कौशिक 25 मार्च को भट्ठा मजदूर को पीटने के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव सरन शर्मा और रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर सीए हत्याकांड का भी खुलासा कर दिया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि सीए की हत्या भी ललित कौशिक ने कराई थी। कुशांक और सीए पर गोलियां शूटर केशव ने चलाई थी। जबकि बाइक खुशवंत चला रहा था। सीए की हत्या का सीधे तौर पर ललित को कोई फायदा या नुकसान नहीं हुआ है। ये बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।


अब पुलिस ललित कौशिक को कुशांक और सीए हत्याकांड पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही ये भी जानने की कोशिश की करेगी कि सीए की हत्या का किस को फायदा हुआ है। इस हत्याकांड की साजिश रचने में और किसका हाथ है। खुशंवत को सीए हत्याकांड और शूटर को कुशांक गुप्ता हत्याकांड मामले में रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed