फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader murder case shooters were living in society for a month one shooter had opened canteen

भाजपा नेता हत्याकांड: एक माह से सोसायटी में ही रह रहे थे शूटर, एक ने खोली कैंटीन, दो ने खरीदे थे डॉक्टर के कोट

Thu, 17 Aug 2023 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

भाजपा नेता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीनों शूटर एक महीने से सोसायटी में ही रह रहे थे। तीनों शहर के ही रहने वाले हैं। आकाश बाइक चला रहा था। सूर्यकांत और सुशील गोलियां बरसा रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े साजिशकर्ताओं ने वीडियो देखकर शूटरों को पहचाना है। भाजपा नेता अनुज की हत्या 10 अगस्त को की गई थी।

विज्ञापन
BJP leader murder case shooters were living in society for a month one shooter had opened canteen
BJP leader murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में अनुज चौधरी को शहर के ही शूटरों ने मौत के घाट उतारा था। वह सोसायटी में ही एक महीने से किराये के फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आए अनिकेत और नीरज पाल ने वीडियो देखकर शूटरों की तस्दीक की है। 
विज्ञापन


वारदात के वक्त आकाश उर्फ गटवा बाइक चला रहा था जबकि सूर्यकांत शर्मा और सुशील शर्मा गोलियां बरसा रहे थे। इसके बाद तीनों बाइक पर फरार हो गए थे। संभल जनपद के असमोली ब्लॉक की प्रमुख के बेटे अनिकेत, अमित और नीरज पाल ने एक साल पहले ही शूटरों से अनुज की हत्या की सुपारी तय कर ली थी लेकिन शूटर वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। 
विज्ञापन


अनुज सरकारी और निजी गनर के अलावा दोस्तों से घिरे रहते थे। सोसायटी के अंदर जाना शूटरों के लिए आसान नहीं था। इसके बाद साजिशकर्ताओं ने दोबारा प्लानिंग की। तब तय हुआ शूटरों को सोसायटी के अंदर ही पहुंचाया जाए। इसके लिए शूटरों के लिए फ्लैट किराये पर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी में रहकर एक माह से शूटर अनुज की रेकी कर रहे थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। दस अगस्त की शाम अनुज के निजी गनर की तबीयत खराब हो गई थी। शाम छह बजे अनुज अपने फ्लैट से बाहर निकले। इसकी भनक लगते ही आकाश बाइक पर अनुज की रेकी करने लगा। उसने देखा कि अनुज अपने दोस्त के साथ घूम रहे हैं। 

इसके बाद वह अपने दोनों साथियों सूर्यकांत और सुशील को बाइक पर बैठाकर वहां पहुंचा। पास आकर पहली गोली सूर्यकांत ने मारी। अनुज के नीचे गिरते ही सुशील ने भी गोलियां चला दी थीं। बाइक पर बैठे आकाश ने भी गोलियां चलाई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों सोसायटी से बाहर निकले और फरार हो गए थे।
 

एक शूटर ने खोली थी कैंटीन, दो ने खरीदे थे डॉक्टर के कोट
अनुज चौधरी पर नजर रखने के लिए शूटर सुशील ने सोसायटी के पास ही अस्पताल के बाहर कैंटीन खोल ली थी। इसके अलावा आकाश और सूर्यकांत शर्मा ने डॉक्टर का कोट (एप्रन) खरीद लिए थे। ताकी सोसायटी में जाते समय उन्हें गार्ड न रोके। सोसायटी में डॉक्टर और मेडिकल के छात्र भी रहते हैं। पुलिस ने उस फ्लैट की तलाशी ली तो वहां से एप्रन के अलावा अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने फ्लैट पर ताला लगा दिया है।

दो माह बाद होनी थी अनिकेत की शादी
ब्लॉक प्रमुख का बेटा अनिकेत सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहता है। बताया जा रहा है कि अनिकेत का रिश्ता तय हो चुका है और दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है और उसके पिता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
 

उत्तराखंड के जंगल में लिया था शूटरों का टेस्ट
अनिकेत और नीरज पाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शूटर वारदात को अंजाम दे पाएंगे या नहीं, इसके लिए उनका टेस्ट लिया गया था। तीनों को उत्तराखंड के जंगल में ले जाकर हथियार चलवाकर देखे गए थे। इसके बाद ही सुपारी तय की गई थी।

तीनों शूटरों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शूटर सूर्यकांत शर्मा पर जानलेवा हमले समेत तीन केस दर्ज हैं। इसके अलावा सुशील और आकाश के खिलाफ भी दो-दो केस दर्ज हैं। तीनों पहले भी जेल जा चुके हैं।
 

यह आरोपी हैं फरार
- असमोली ब्लॉक प्रमुख का पति प्रभाकर चौधरी (साजिशकर्ता)
- मोहित चौधरी का भाई केजीके कॉलेज का क्लर्क अमित चौधरी (साजिशकर्ता)
- मोहित चौधरी का गांव निवासी पुष्पेंद्र (साजिशकर्ता)
- सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू (शूटर)
- सुशील शर्मा उर्फ गोलू (शूटर)
- आकाश उर्फ गटवा (शूटर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed