फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader murder: Anuj killer on 36 hour remand, three were shot leg in encounter

भाजपा नेता हत्याकांड: 36 घंटे की रिमांड पर अनुज के हत्यारोपी, मुठभेड़ में तीन के पांव में लगी थी गोली

Wed, 30 Aug 2023 10:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उनसे कई मुद्दों पर पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। 

विज्ञापन
BJP leader murder: Anuj killer on 36 hour remand, three were shot leg in encounter
मुरादाबाद में भाजपा नेता को गोली मारते बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के शूटर और साजिशकर्ताओं की कोर्ट से पुलिस रिमांड मंजूर हो गई है। बुधवार सुबह आठ बजे से 36 घंटे के लिए तीनों शूटर और साजिशकर्ता पुलिस कस्टडी में रहेंगे। संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहते थे।

विज्ञापन


10 अगस्त की शाम करीब छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां बरसा कर अनुज चौधरी की हत्या कर दी थी। 16 अगस्त को पुलिस ने असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत और उसके साथी रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा था किया था हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके रिश्ते के भाई पुष्पेंद्र ने रची थी। शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुषेंद्र उर्फ भूरा का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों की रिमांड की मांग की गई थी। बुधवार सुबह आठ बजे से 36 घंटे की रिमांड मंजूर हुई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed