फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader Murder Anuj Chaudhary killers encounter with police in moradabad

भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाश गोलू समेत तीन शूटर एनकाउंटर में...

Tue, 22 Aug 2023 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2023 11:19 AM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या करने वाले शूटरों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। गोली लगने से तीन शूटर घायल हो गए हैं। जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दो जगहों पर पुलिस से मुठभेड़ हुई है।

विज्ञापन
BJP leader Murder Anuj Chaudhary killers encounter with police in moradabad
भाजपा नेता के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या में शामिल तीन शूटर की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। मझोला और सिविल लाइंस पुलिस थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। सिविल लाइंस थाना इलाके के अगवानपुर में सुशील उर्फ गोलू निवासी जयंतीपुर मझोला की मुठभेड़ हुई है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक सिपाही गजेंद्र घायल हुआ है। मझोला के सेक्टर 15 बुद्धि विहार में सूर्यकांत और आकाश उर्फ गटुआ निवासी दस सराय कटघर और सुनील शर्मा उर्फ गोलू निवासी आजाद नगर मझोला का एनकाउंटर किया गया है। मझोला में हुए एनकाउंटर में सिपाही संदीप नगर घायल हुआ है।
विज्ञापन


संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असमोली की ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे कर्मचारी नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने दावा किया था कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में तीस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस साजिश में अनिकेत ने पिता प्रभाकर और केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी ने अपने रिश्ते के भाई पुष्पेंद्र को भी शामिल किया था।

इसके बाद नीरज पाल के जरिये शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू पुत्र अरविंद शर्मा, सुशील शर्मा उर्फ गोलू शर्मा निवासी ब्रहमपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर से हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed