{"_id":"643576fd8816f19ffa050727","slug":"bjp-leader-lalit-kaushik-appeared-in-court-five-hours-police-remand-approved-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाजपा नेता ललित कौशिक अदालत में पेश, पांच घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाजपा नेता ललित कौशिक अदालत में पेश, पांच घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर
Tue, 11 Apr 2023 08:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:34 PM IST
सार
12 जनवरी 2022 को सिविल लाइंस के राम गंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 25 मार्च 2023 को पुलिस ने दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशांक गुप्ता हत्याकांड में भाजपा नेता ललित कौशिक की पुलिस रिमांड अदालत से मंजूर हो गई। अदालत ने पूछताछ के लिए पांच घंटे की रिमांड मांगी थी जबकि अवैध असलहे के मामले में मांगी गई पुलिस रिमांड खारिज कर दी।
विज्ञापन
12 जनवरी 2022 को सिविल लाइंस के राम गंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 25 मार्च 2023 को पुलिस ने दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी दिन मूंढापांडे थाने में मूंढापांडे निवासी ईंट भट्ठा ओम प्रकाश ने बंधक बनाने और पिटाई करने का आरोप लगाते हुए ललित कौशिक, शिव कुमार और सतीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि कुशांक गुप्ता की हत्या भी ललित कौशिक ने कराई थी। इसके बाद से ललित कौशिक जेल में बंद हैं। इस मामले की पूछताछ के लिए पुलिस के लिए जरूरी हो गई थी। लेकिन ललित कौशिक जेल में बंद हैं इस कारण पुलिस को कोई भी जानकारी पूरी तरह से नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में पुलिस रिमांड लेने के लिए सोमवार को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर अदालत ने ललित कौशिक को जेल से तलब किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को कुंशाक हत्याकांड में पांच घंटे की पुलिस रिमांड स्वीकार करते हुए अवैध असलहा की रिमांड खारिज कर दी है। अदालत ने मंगलवार शाम छह बजे से ग्यारह बजे तक की रिमांड स्वीकार कर ली है। पुलिस ललित कौशिक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन