फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader Jaya Prada hits back over Azam Khan remark

आजम-एसटी हसन के बयान पर भड़कीं जयाप्रदा,  बोलीं-  मुकदमा दर्ज कराऊंगी, पीएम-सीएम से शिकायत करूंगी 

Tue, 02 Jul 2019 05:33 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Jaya Prada hits back over Azam Khan remark
भाजपा नेता जयाप्रदा - फोटो : Amar Ujala

सपा के सांसद आजम खां और डॉ. एसटी हसन पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सपा के दोनों सांसदों के बयान महिला विरोधी हैं और इसको लेकर पुलिस को तहरीर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही। 

विज्ञापन


जयाप्रदा सोमवार को निरीक्षण भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आजम खां तो उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते रहते हैं, लेकिन मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। एसटी हसन डॉक्टर हैं, पढ़े लिखे हैं। उनके बयान से पता चलता है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है।
विज्ञापन


जयाप्रदा ने कहा कि अगर देश के सांसदों की महिलाओं के प्रति ऐसी सोच है तो क्या उनको संसद में बने रहने का अधिकार है। इस बारे में प्रधानमंत्री और पूरी संसद को सोचना चाहिए। महिला सम्मान की रक्षा के खातिर संसद में कानून लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खां सोचते हैं कि उनकी अशोभनीय टिप्पणियों से मैं रामपुर आना छोड़ दूंगी तो ऐसे संभव नहीं है। रामपुर मेरी कर्म भूमि है, यहां के लोगों ने मुझे दो बार सांसद बनाया है। मैं यहां आती रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयाप्रदा ने कहा कि मैं रामपुर के सांसद आजम खां और मुरादबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। उन्होंने संभल के जिले के सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। जया ने कहा कि इसको लेकर पुलिस को तहरीर दी जाएगी। पूर्व सांसद ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराया जाएगा। 

क्या है मामला

आजम खां ने 29 जून को एक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान बिना किसी का नाम लिए हुए एक टिप्पणी की थी, उन्होंने यूनिवर्सिटी और शिक्षा के इदारे खोले हैं.....नहीं। 

एसटी हसन ने 30 जून को मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बिना किसी का नाम लिए हुए लोकसभा के चुनाव में हुए मतदान को लेकर टिप्पणी की थी कि रामपुर के लोग अजीब हैं उन्होंने साढ़े चार लाख वोट.... को दे दिए। जयाप्रदा का कहना है कि आजम खां बिना नाम लिए ही टिप्पणी करते हैं,  लेकिन इशारा साफ होता है कि वह यह बात किसके लिए कह रहे हैं। 

लोकसभा के चुनाव के दौरान भी माहौल गरमाया था 

लोकसभा के चुनाव के दौरान भी आजम खां ने शाहबाद में आयोजित एक जनसभा में बिना किसी का नाम लिए एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था और चुनाव आयोग ने उनके बोलने पर 72 घंटे का प्रतिबंध भी लगा दिया था। 


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जयाप्रदा के आंखों में आ गए आंसू
 
आजम खां और एसटी हसन की टिप्पणी को लेकर जयाप्रदा जब प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं तो वह काफी गुस्से में दिख रही थीं। कभी वह गुस्से में तमतमाती हुई दिखीं और कभी उनके आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed