{"_id":"60a2a2c08ebc3e47792b902c","slug":"bjp-leader-beaten-by-accusing-him-of-opening-shop-in-lockdown-inspector-suspended-moradabad-news-mbd389305879","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दुकान खोलने का आरोप लगाकर भाजपा नेता को पीटा, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दुकान खोलने का आरोप लगाकर भाजपा नेता को पीटा, दरोगा निलंबित
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। लॉकडाउन में दुकान खोलने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व नगर मंत्री और स्पेयर पार्ट्स के विक्रेता निरंजन लाल अग्रवाल को पकड़ लिया। हिरासत में लेने की कोशिश पर आपत्ति की तो उनकी पिटाई कर दी। डंडेे उठाकर पहले दौड़ाया और फिर खींच कर जीप में बैठाकर पुलिस साथ ले गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। घटना से व्यापारियों का आक्रोश और वीडियो देख एसपी ने मौके पर रहे दरोगा को निलंबित कर दिया। पुलिस के रुख से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार (कल) को खुलने की निर्धारित अवधि में भी दुकानें बंद रखने का एलान किया है।
नगर निवासी भाजपा के पूर्व नगर मंत्री निरंजन लाल अग्रवाल की नगर में नैनीताल हाईवे किनारे स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। व्यापारी नेता के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली पुलिस की जीप पहुंची और पुलिस कर्मियों ने दुकान खोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा पूर्व नगराध्यक्ष अनिल मदान समेत कई लोग पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें घसीटकर जीप में बैठाकर कोतवाली ले आई।
घटना से नाराज तमाम व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर आपत्ति की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव को ज्ञापन दिया। इसके बाद पुलिस ने निरंजन लाल को छोड़ दिया। इस बीच किसी ने पुलिस के व्यापारी को पीटने की घटना की वीडियो वायरल कर दी। यह वीडियो मौके के सीसीटीवी कैमरों की क्लिप से निकाली गई थी।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार ने बाद में निरंजन लाल से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य ने भी यही मांग दोहराई। शाम को एसपी शगुन गौतम ने मौके पर रहे दरोगा सतीश को निलंबित करने के निर्देश दिए।
घटना से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष घन्नूमल बंसल व केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जयदीप गुप्ता ने बताया कि तय हुआ है कि पुलिस के खिलाफ 18 मई (कल) पूरा बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन में खुलने वाली जरूरी सामान की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी।
लॉकडाउन के नाम पर पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। अगर किसी ने दुकान खोली है तो उसका चालान होना चाहिए न कि उसके साथ मारपीट। घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
अभय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
पुलिस को व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए था। दुकान अगर खुली तो उसका चालान किया जाना चाहिए था। इस मामले में बिलासपुर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दे दिया गया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाए।
-शगुन गौतम, एसपी
बाजार बंद के एलान का कई संगठनों ने किया समर्थन
बिलासपुर। भाजपा के पूर्व नगर मंत्री व स्पेयर पार्ट्स व्यापारी निरंजन लाल अग्रवाल को पुलिस द्वारा पीटने के विरोध में सभी व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। सभी ने अलग-अलग बैठक करके घटना की निंदा की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 18 मई को सांकेतिक रुप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया। केमिस्ट एंड ड्रगस्ट एसोसिएशन, उर्वरक बीज एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन, तराई खाद्य व्यापार संघ आदि संगठनों ने बाजार बंद का समर्थन करने की घोषणा की।