फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP government is anti-teacher, will restore old pension: Haji Danish

शिक्षक विरोधी है भाजपा सरकार, पुरानी पेंशन कराएंगे बहाल : हाजी दानिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-teacher, will restore old pension: Haji Danish
मुरादाबाद। भाजपा सरकार शिक्षक विरोधी है। भाजपा ने शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेला है जिससे शिक्षक असुरक्षा और अवमानना की स्थिति में है। पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के मानदेय वृद्धि जैसे मुद्दे सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि सम्मान और भविष्य से जुड़े हैं। यह बातें सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी मो. दानिश अख्तर ने रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए और वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। शिक्षकों की पदोन्नति और सुरक्षा की गारंटी ही शिक्षा की गुणवत्ता तय करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव फुरकान अली ने कहा कि पार्टी ने शिक्षक निर्वाचन के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। हर पदाधिकारी को दस-दस शिक्षकों से संपर्क कर वोट सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी कीमत पर लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, रोहित प्रजापति, वसीम कुरैशी, संजीव चौधरी, जहानउल्ला खान, प्रदीप यादव, ताहिर हसन, प्रो. मनीष जाटव, एमपी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, इकबाल हुसैन, वीर सिंह, भूरा मलिक, इंद्रपाल यादव, अवनीश यादव, ताबिश जमाल, सरदार सिंह पाल, शकील अहमद, शरीफ हुसैन, मो. इलियास समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव रोहित कुमार प्रजापति ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ पीडीए चौपाल और मतदाता जागरूकता अभियान पर रणनीति तैयार की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव ताहिर हसन ने की जबकि संचालन जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed