{"_id":"592c8af64f1c1bdf15bdbaaa","slug":"bjp-government-doing-good-job-in-last-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उपलब्धियों से भरे हैं केंद्र सरकार के तीन साल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उपलब्धियों से भरे हैं केंद्र सरकार के तीन साल’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 30 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गईं, जिनका पूरा लाभ जनता को मिल रहा है।
गांवों में रसोई गैस और बिजली पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। कश्मीर में सेना को आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए छूट दी है।
अरुण सिंह सोमवार को भाजपा महानगर इकाई द्वारा आयोजित ‘मोदी सरकार के तीन सात, बेमिसाल’ जनसभा में शामिल होने आए थे। विपक्ष के एकजुट होने पर कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा का जनाधार समाप्त हो चुका है। अब तक एक-दूसरे को कोसने वाले एक साथ हैं।
विज्ञापन
इसका कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे विपक्ष के नेता घबराए हुए हैं। देश में अगले राष्ट्रपति भाजपा के होंगे। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर बोले की शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी एक्शन में हैं, जिससे अपराधी और माफिया परेशान हैं।
यूपी में अपराध घटा है। कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन बदलाव जारी है। केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ अब जनता को मिल रहा है। प्रदेश में सड़कें लगातार बन रही हैं। अधिकतर खस्ताहाल सड़कें ठीक की जा चुकी हैं।
इस मौके पर शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, रामवीर सिंह, दिनेश ठाकुर, राजीव गुप्ता, मोहनलाल सैनी, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।