फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bjp First List Lok Sabha Election 2024 Doctor also included among BJP contender from Moradabad Lok Sabha seat

UP BJP: टिकट की दौड़, डॉक्टरों में सियासी नब्ज पकड़ने की होड़; मुरादाबाद से दावेदारों में डॉक्टर भी शामिल

Tue, 05 Mar 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2024 02:15 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दावेदारों में चार डॉक्टर भी शामिल हैं। सपा से मौजूदा सांसद डॉ. एसटी हसन भी पेशे से डाक्टर हैं। इसके अलावा संभल सीट से भी डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की थी।

विज्ञापन
Bjp First List Lok Sabha Election 2024 Doctor also included among BJP contender from Moradabad Lok Sabha seat
Bjp First List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब तीस साल की सियासी पारी पूरी करने के बाद भले ही पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही हो, लेकिन नब्ज टटोलने वाले हाथों में माइक संभालने की तेजी बढ़ती जा रही है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दावेदारों में चार डॉक्टर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा संभल सीट से भी डॉक्टरों ने दावेदारी पेश की थी। हालांकि संभल से भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं सपा से मौजूदा सांसद डॉ. एसटी हसन भी पेशे से चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

 
आमतौर पर डॉक्टर राजनीति से दूर रहते हैं। इनकी राजनीति मरीजों के अलावा आईएमए या अपने दूसरी एसोसिएशनों के चुनाव तक ही सीमित रहने वाले डॅाक्टर सक्रिय राजनीति में खुलकर सामने आने लगे हैं। सपा में सक्रिय राजनीति करने वाले सांसद डॉ. एसटी हसन पहले नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी राह पर अब दूसरे डॉक्टर भी चल पड़े हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। करीब दो साल पहले सियासी पारी की शुरुआत की है। डॉ. शैफाली सिंह और उनके चिकित्सक पति डॉ. ब्रजेश सिंह चौहान ने भाजपा से लोकसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी पेश की है। 

 

डॉ. ब्रजेश की तैनाती जिला अस्पताल में है। भाजपा के दावेदारों में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विजय सिंह चौहान भी शामिल हैं। खुद को मूल रूप से बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के ढिकली गांव का बताने वाले डॉ. विजय का नोएडा में अस्पताल है। 

 

 

वह 2012 में नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2019 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं शहर के वरिष्ठï चेस्ट फिजीशियन डॉ. सीपी सिंह ने संभल लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की थी। 

 

 

संभल में उनके होर्डिंग पोस्टर खूब देखने को मिले। हालांकि यहां से भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी बनाकर उनके उम्मीद पर पानी फेर दिया। मौजूदा सांसद होने के कारण डॉ. एसटी हसन मुरादाबाद सीट से सपा से फिर अपना टिकट तय मानकर चल रहे हैं।

 

डॉ. यशवंत नगीना से रह चुके हैं सांसद
बिजनौर जिले की नगीना लोकसभा सीट से वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर डॉ. यशवंत सिंह सांसद चुने गए थे। डॉ. यशवंत सिंह पेशे से चिकित्सक हैं। वह पैथोलॉजिस्ट हैं। वर्ष 2019 में भी भाजपा ने उन्हें नगीना से चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed