फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP: Facebook tussle amidst the scramble for candidature.

भाजपा : दावेदारी की खींचतान मेें फेसबुक पर घमासान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP: Facebook tussle amidst the scramble for candidature.
मुरादाबाद। भाजपा में टिकट के दावेदारों के सामने आने के साथ ही खींचतान भी बढ़ने लगी है। नगर सीट से टिकट के दावेदारों में शामिल पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ महानगर कमेटी के एक पदाधिकारी ने पोस्ट डालकर पार्टी में सियासी हलचल बढ़ा दी है। पोस्ट के समर्थन और विरोध में भाजपाइयों में घमासान शुरू हो गया है। फेसबुक पर खुलकर टिप्पणी की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा सर्वे करा रही है। अभी तक तीन सर्वे हो चुके हैं। इन सर्वे में जिले की छह विधानसभा सीटों पर 20 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा रही।
विज्ञापन

बुधवार को महानगर कमेटी के एक पदाधिकारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए नगर सीट से टिकट के दावेदार पूर्व पदाधिकारी की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पणता पर सवाल उठाए दिए। इसके बाद भाजपा से जुड़े लोग इस पोस्ट के समर्थन और बड़ी संख्या में विरोध में खुलकर उतर आए। फेसबुक पर कार्यकर्ताओं के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया। एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट करने लगे। पांच घंटे में करीब 55 से ज्यादा लोगों ने पोस्ट कर अपनी बात रखी। वहीं टिकट के दावेदार के समर्थकों ने पोस्ट करने वाले पदाधिकारी की ही निष्ठा पर उठा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- सोशल मीडिया का प्लेटफार्म सार्वजनिक होते हैं। पार्टी से जुड़े लोगों को टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए। पोस्ट सार्वजनिक होने से पार्टी की छवि प्रभावित होती है। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed