फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP district and metropolitan presidents were called to Lucknow.

Moradabad News: भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष लखनऊ बुलाए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
BJP district and metropolitan presidents were called to Lucknow.
मुरादाबाद। भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी की टीम गठित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लखनऊ बुलाए हैं। संगठन के अध्यक्षों से पूछताछ के बाद कार्यकारिणी के 20-20 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार की गठित कार्यकारिणी को 2027 के चुनाव का सामना करना है। इस कारण प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी गठित करने के लिए प्रदेश स्तर पर कवायद चल रही है। इस मामले में प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने जिलाध्यक्ष, महानगर के अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला प्रभारी को भी लखनऊ बुलाया है। इस बैठक में प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला लखनऊ पहुंच गए हैं। इस बारे में पूछने पर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि बैठक के चार या पांच दिन बाद कार्यकारिणी घोषित होने की संभावना है। पर्यवेक्षक जिले से संभावित पदाधिकारियों की सूची दो मार्च को लेकर चले गए हैं। सारी औपचारिकता के बाद जिला और महानगर में 20-20 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। पार्टी के नए नियमों के अनुसार जिलाध्यक्ष के साथ आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसी प्रकार महानगर कमेटी में भी 20 पदाधिकारी होंगे। पहली बार उम्र की भी शर्तें लागू की गई है। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के बारे में पदाधिकारियों को टिप्स देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed