फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP celebrates Deepotsav on the eve of Ambedkar Jayanti

Moradabad News: भाजपा ने आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया

Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Deepotsav on the eve of Ambedkar Jayanti
बिलारी। नगर स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत दीप जलाकर दीप उत्सव मनाया गया। सैकड़ों दीप जलाकर पूरे परिसर को प्रकाशमय किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने एवं समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता, नामित सभासद मनोज ठाकुर, हेमंत शर्मा, दिनेश प्रजापति, प्रशांत चौधरी, नवनीत यादव, रविंद्र चौधरी, मनोज प्रजापति, यादराम सिंह, राजीव शर्मा, अमित मौर्य, रजनीश गार्ड, धर्मेंद्र गांधी, वीरपाल कोहली, डॉ. राजीव सैनी, इमरान पाशा, पंकज चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed