फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP burnt effigies of MP Rahul Gandhi and Kalyan Banerjee

Moradabad News: भाजपा ने सांसद राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP burnt effigies of MP Rahul Gandhi and Kalyan Banerjee
मुरादाबाद। देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका तो रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जाट किसान परिवार में जन्मे और राजस्थान के गौरव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, यह ठीक नहीं है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जिस तरह से कल्याण बनर्जी का साथ दे रहे हैं, इससे देश की वैश्विक छवि पर असर पड़ता है। भाजपा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता ओबीसी समाज का अपमान करते हैं, लेकिन माफी नहीं मांगते है। दलित समाज और आदिवासी समाज का भी अपमान कर चुके हैं। महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल ने कहा कि विपक्ष को ये हजम ही नहीं हो रहा है कि एक गरीब परिवार में जन्मा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है। एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति कैसे बन सकती है। एक जाट किसान देश का उप-राष्ट्रपति कैसे बन सकता है। महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करके विपक्षी गठबंधन अपने हार की हताशा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, नगर निगम पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र विश्नोई, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, ओबीसी के महानगर अध्यक्ष अनुपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी पंडित, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, राजेंद्र अग्रवाल, चंद्र प्रजापति, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, शम्मी भटनागर, सर्वेश पटेल, हरीश जाटव, डाॅ. मदालसा शर्मा, सुनीता शर्मा, शशिकरण, अमित शर्मा, नन्हे चौधरी, रुचि चौधरी, शशांक यादव, सुजात अली, अजीम कुरेशी, फुरकान अली, रेनू चौधरी, अवनीश चौधरी, चकित चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक लगा जाम
भाजपा के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर चारपहिया और दोपहिया वाहनों को रोक दिया था। पुतला फूंकने के बाद भी सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी थीं। इस रोड पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article