{"_id":"69de9fecf80b7ae2140e1ec1","slug":"bjp-bike-rally-today-womens-conference-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-878085-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा की बाइक रैली आज, महिलाओं का सम्मेलन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा की बाइक रैली आज, महिलाओं का सम्मेलन कल
विज्ञापन
मुरादाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा बुधवार को शहर में बाइक रैली निकालेगी। जबकि बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में महिलाओं का सम्मेलन होगा। भाजपा महानगर कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी साैंपी गई।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। 15 अप्रैल को प्रदेश के 12 स्थानों पर बाइक रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें मुरादाबाद भी शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकतम सहभागिता करने का आह्वान किया। इस दाैरान विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, अल्पना रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, विजयलक्ष्मी पंडित, वनिता मल्होत्रा, अर्चित गुप्ता, सुनीता सैनी आदि माैजूद रहीं।
00
पार्टी कार्यालय बुदि्ध विहार से निकलेगी बाइक रैली
- भाजपा की बाइक रैली बुधवार को पार्टी कार्यालय बुदि्ध विहार से निकाली जाएगी। जो चाैधरी चरण सिंह चाैक, महाराणा प्रताप चाैक, इंपीरियल तिराहा, बुधबाजार, गंज बाजार, गुरहट्टी चाैराहा, जैन मंदिर होते हुए गांधी पार्क कंपनी बाग तक जाएगी।