{"_id":"601329cf8ebc3e2c56047c82","slug":"birds-found-dead-in-thakurdwara-did-not-die-due-to-bird-flu-city-news-mbd377665936","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मृत मिले पक्षियों में नहीं मिले बर्ड फ्लू के लक्षण, जिले में फिलहाल कोई केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मृत मिले पक्षियों में नहीं मिले बर्ड फ्लू के लक्षण, जिले में फिलहाल कोई केस नहीं
Fri, 29 Jan 2021 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक खेत में मृत मिले कुछ पक्षियों की मौत बर्ड प्लू से नहीं हुई थी। भोपाल लैब से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा बर्ड फ्लू की आशंका में जिले के विभिन्न पोल्ट्री फार्मों से भेजे गए 180 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकरी एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है।
कुछ दिन पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक खेत में सारस समेत कुछ पक्षी मृत अवस्था में मिले थे। वन विभाग की टीम व पशु चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र में विजिट करने के बाद इनमें से एक सारस, एक गौरैया व एक डब (फाख्ता) के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा था। साथ ही बर्ड फ्लू की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न पोल्ट्री फार्मों से भी 180 मुर्गियों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए थे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है।