फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bird festival not organize in moradabad lake due to bird flu

मोढ़ा तैया झील पर नहीं मनाया जाएगा बर्ड वाचिंग डे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
bird festival not organize in moradabad lake due to bird flu
मुरादाबाद। दो फरवरी को बर्ड फेस्टिवल के अवसर पर मुरादाबाद रेंज की मोढ़ा तैया झील पर अब कार्यक्रम नहीं होगा। यहां दो कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी दो फरवरी को बर्ड फेस्टिवल मनाया जा रहा है। मुरादाबाद रेंज की मोढ़ा तैया झील, बिलारी रेंज की धर्मपुर कलां झील और ठाकुरद्वारा की फैजुल्लागंज झील पर वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित हैं। छजलैट क्षेत्र में कुछ दिन पहले दो कौवे मृत मिले थे। उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके चलते अब मोढ़ा तैया झील पर बर्ड फेस्टिवल वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। जबकि बिलारी और ठाकुरद्वारा रेंज में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बर्ड फेस्टिवल के तहत बच्चों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों उनकी गतिविधियों और सुरक्षा के प्रति जानकारी दी जाती है। वैटलैंड पर विदेश से आने वाले पक्षियों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

जिले में मुरादाबाद, बिलारी और ठाकुरद्वारा रेंजों पर वैटलैंड पर ही 2 फरवरी को बर्ड फेस्टिवल मनाया जाना था। लेकिन छजलैट क्षेत्र में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के कारण मुरादाबाद की मोढ़ा तैया झील पर होने वाले कार्यक्रम को अब रद्द कर दिया गया है। अब बिलारी और ठाकुरद्वारा रेंजों की झीलाें पर सावधानी बरते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। - विजय सिंह वन संरक्षक मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed