फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari sugar mill has sent another payment of Rs 13 crore.

Moradabad News: बिलारी चीनी मिल ने 13 करोड़ रुपये का और भुगतान भेजा

Sat, 13 Dec 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bilari sugar mill has sent another payment of Rs 13 crore.
बिलारी। लक्ष्मी जी चीनी मिल ने शुक्रवार को गन्ना मूल्य के 13 करोड़ रुपये का और भुगतान भेज दिया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर के अनुसार वर्तमान सीजन में बीती 26 नंवबर से दो दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का समस्त भुगतान 13 करोड़ 73 लाख रुपये संबंधित गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। सप्ताह भर पहले बिलारी चीनी मिल ने गन्ना मूल्य के 52 करोड़ रुपये का भुगतान किया था जिसमें पुराने गन्ना मूल्य भुगतान के 27 करोड़ और 25 नवंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य के 25 करोड़ रुपये शामिल थे।सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजय पाल सिंह ने दावा किया है कि गन्ना समिति संचालक बोर्ड के लगातार प्रयासों की वजह से अब बिलारी चीनी मिल जल्दी जल्दी गन्ना भुगतान कर रही है। याद रहे कि बीते सीजन के गन्ना मूल्य भुगतान में देरी करने पर गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव आर के पाठक ने मिल मालिकों के खिलाफ थाना बिलारी में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed