फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari: Audience moved to emotion while watching the enactment of the reunion of Lord Ram and Bharat

बिलारी : प्रभु राम-भरत मिलाप का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bilari: Audience moved to emotion while watching the enactment of the reunion of Lord Ram and Bharat
​बिलारी नगर के नेहरु चौक में भरत मिलाप प्रसंग के दौरान कलाकारों का तिलक करते नागरिक-संवाद - फोटो : Archive
बिलारी। नगर के नेहरू पार्क में शुक्रवार शाम सहसपुर रामलीला के कलाकारों ने प्रभु राम-भरत मिलाप का मंचन किया। प्रभु राम और भरत को गले मिलते देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सहसपुर राजमहल में रामलीला का मंचन कर रहे राजा राम सरकार रामलीला मंडल ओरछाधाम झांसी के कलाकारों की टीम सहसपुर राजमहल से नगर के नेहरू पार्क पहुंची। वहां पहले स्थानीय नागरिकों ने रामलीला कलाकारों का तिलक कर उनकी आरती की। इसके बाद प्रभु राम और भरत का किरदार निभा रहे कलाकारों ने राम-भरत मिलाप का मंचन किया। रामलीला व्यास केंद्र सिंह बुंदेला ने रामचरित मानस के माध्यम से राम-भरत मिलाप का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

अंत में सभी में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से इस अवसर पर मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनूप गुप्ता प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक यादव, पंकज गुप्ता, अजीत गुप्ता, अरुण ग्रोवर, पवन पाल, विनीत गुप्ता, बंटी गुप्ता, रॉबिन गुप्ता, पर्व गुप्ता, पराग गुप्ता, विवेक गुप्ता, मयूर गुप्ता, गंगा प्रसाद राजेश आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed