फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike show room theft open

नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मी ने साथी संग बाइक शोरूम से उड़ाया था सात लाख का कैश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bike show room theft open
मुरादाबाद। एसएसपी बंगले से मात्र 137 कदम की दूरी पर बाइक शोरूम में पूर्व सफाईकर्मी ने अपने साथी संग मिलकर सात लाख रुपये का कैश और दो मोबाइल चोरी किए थे। शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ सफाई कर्मी का व्यवहार अच्छा नहीं था, जिस कारण मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। बेरोजगार होने से गुस्साए आरोपी ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 6,57,500 रुपये और दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोठीवाल नगर निवासी अंकित मिगलानी का सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी में बुलेट बाइक का शोरूम है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम बंद करवाने के बाद वह अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जीने के बराबर में शोरूम में प्रवेश करने वाला दरवाजा टूटा पड़ा था। कैश काउंटर भी टूटा था जिससे सात लाख रुपये कैश और दो मोबाइल चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन

एसएसपी बंगले से मात्र 137 कदम की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। सिविल लाइंस थाने की पुलिस और एसओजी ने घटना के खुलासे के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और शोरूम के कर्मचारी, पूर्व कर्मचारियों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई। इसके बाद पुलिस को एक सुराग मिला, जिसके जरिये 19 जून 2022 को नौकरी से निकाला गया सफाई कर्मचारी सिद्धार्थ उर्फ भानू पुलिस के शक के घेरे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात नौ बजे से अगले दिन एक बजे तक नागफनी के दौलत बाग वाल्मीकि बस्ती निवासी सिद्धार्थ उर्फ भानू का मोबाइल बंद था। इससे उस पर शक और गहरा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि बताया कि शोरूम के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, जिससे वह बेरोजगार हो गया था। उसे पूरी जानकारी थी कि शोरूम में कैश कहां रखा जाता है और कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शोरूम में घुसने और भागने का रास्ता भी उसने देख रखा था। उसने इस घटना में अपने साथी मझोला के कांशीराम नगर निवासी संजू उर्फ संजीव को शामिल किया।
दस जून की रात करीब नौ बजे दोनों शोरूम से सटे खंडहर से शोरूम की छत पर पहुंच गए। वहां से जीने से नीचे उतर आए। इसके बाद शोरूम के जीने के गेट को पेचकस और प्लास की मदद से खोल लिया। काउंटर से कैश और दो मोबाइल चोरी कर फिर उसी रास्ते से भाग गए थे।

सीओ ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर 6,57,500 रुपये और दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार शाम दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed