फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding cloth merchant crushed by truck, dies

Moradabad News: बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को ट्रक ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bike riding cloth merchant crushed by truck, dies
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर कपड़ा व्यापारी मोहम्मद फुरकान (42) को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर के वार्ड-7 बहेड़ावाला निवासी मोहम्मद फुरकान शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अस्लेमपुर स्थित अपने गोदाम पर जा रहे थे। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर खालसा फॉर्म के सामने उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से फुरकान के सिर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंचे परिजन फुरकान को लेकर काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। कपड़ा व्यापारी की मौत से उसकी पत्नी शबनम, बेटा शोएब और बेटी सवा और आलिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई रिजवान ने पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।



हेलमेट पहने होते तो बच भी सकती थी फुरकान की जान
प्रत्यादर्शियों का कहना है कि कपड़ा व्यापारी हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। हादसे में उनके सिर में ही ज्यादा चोटें आई है। जो मौत का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed