फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: AC mechanic riding a bike was crushed by a truck, the driver fled leaving the vehicle behind.

Moradabad: बाइक सवार एसी मैकेनिक को ट्रक ने कुचला, चालक वाहन छोड़कर फरार

Sun, 26 May 2024 05:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 05:33 AM IST
सार

पाकबड़ा में एसी मैकेनिक को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: AC mechanic riding a bike was crushed by a truck, the driver fled leaving the vehicle behind.
पाकबड़ा में हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा में शनिवार की शाम अमरोहा मार्ग पर बाइक सवार एसी मैकेनिक हिद्दन खां( 34) को ट्रक ने कुचल दिया। मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


अमरोहा जिला के थाना डिडौली क्षेत्र के गंदासपुर गांव निवासी हिद्दन खां (34) मुरादाबाद शहर में एसी मैकेनिक का काम करता था। वह किसी कंपनी से जुड़ा हुआ था। शनिवार की शाम करीब नौ बजे को एसी मेकेनिक अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


पाकबड़ा अमरोहा मार्ग पर बागड़पुर की मैढयों गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने पर अमरोहा की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से बाइक सवार हिद्दन खां को कुचल दिया। एसी मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद एसी मेकेनिक के बारे में परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे मोर्चरी भेज दिया।


पुलिस इस मामले में ट्रक चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकबड़ा में लगातार हादसे हो रहे हैं। चार दिनों से पाकबड़ा में अलग अलग मार्गों पर लगातार हादसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed