{"_id":"688bd9943017c79abf0b31f6","slug":"bike-riders-surrounded-two-friends-and-beat-them-one-injured-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109659-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक सवार युवकों ने दो दोस्तों को घेरकर पीटा,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक सवार युवकों ने दो दोस्तों को घेरकर पीटा,एक घायल
Fri, 01 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार की शाम अमरोहा के चौधरपुर का दिव्यांग गुड्डू अपने दोस्त पुनीत निवासी न्यू विकास नगर थाना लोनी गाजियाबाद के साथ अमरोहा से कांठ के मुख्त्यारपुर नवादा होते हुए नहर के रास्ते बाइक से गांव चौहरा चेतरामपुर बहनोई आरिफ के घर जा रहा था।
गुड्डू व पुनीत ने बताया कि वह नहर पर कुछ ही दूर पहुंचे थे, तभी पीछे से अलग-अलग बाइकों पर आए दो युवकों ने आगे बाइक लगाकर इन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने चोर और नशेड़ी कहकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने आधार कार्ड दिखाए और फोन पर बहन से बात भी कराई। मगर यह नहीं माने। गुड्डू का कहना है कि मारपीट के दौरान एक युवक उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकाल कर भाग गया। दूसरा पुनीत की जेब से रुपये निकाल कर भागने वाला था कि तभी उन्होंने बाइक की चाबी निकाल उसे दबोच लिया और 112 पर कॉल कर दी। मारपीट में घायल पुनीत का पुलिस ने सीएचसी में इलाज और मेडिकल कराया है। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं एसएचओ कांठ सुदेशपाल सिंह का कहना है कि मामला का मारपीट का है, जांच की जा रही है।