{"_id":"5fe0e5178ebc3e3d9853ac4c","slug":"bike-rider-two-man-hurls-acid-on-sexual-harassment-victim-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बाइक सवार युवकों ने दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका तेजाब, बुरी तरह से झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बाइक सवार युवकों ने दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका तेजाब, बुरी तरह से झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती
Mon, 21 Dec 2020 11:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के रामपुर के स्वार में बाइक सवार युवकों ने एक युवती पर सरेराह तेजाब डाल दिया। बुरी तरह से झुलसी युवती को पहले स्वार सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
युवती की मां का आरोप है कि युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा करा रखा है। उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मुकदमा वापस नहीं लेने पर उस पर सोमवार को तेजाब डाल दिया गया।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे था। उसका कहना है कि सोमवार की शाम उसकी बेटी बाजार गई थी।
विज्ञापन
रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसको रास्ते में रोक लिया और तेजाब की बोतल खोलकर डाल दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सरेराह युवती तेजाब डाले जाने के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने युवती को स्वार सीएचसी में भर्ती कराया।

वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती को जिला अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की स्थिति गंभीर है। इस मामले में स्वार इंस्पेक्टर का कहना है कि दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है।
युवती ने दुष्कर्म का जो मुकदमा दर्ज कराया है उसमें पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोपी ने युवती के भाइयों के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।