फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider student killed in truck collision in Moradabad

Moradabad: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Tue, 27 Jun 2023 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

इस भीषण हादसे में छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेजा जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
Bike rider student killed in truck collision in Moradabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद संभल रोड पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र इरफान 18 वर्ष पुत्र यासीन सैफी निवासी ग्राम आजम नगर चौपड़ा थाना सोनकपुर की मौत हो गई। हादसे के वक्त छात्र महमूदपुर माफी से घर के लिए समान खरीद कर ला रहा था, जब वह अपने घर को आने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था तभी बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। 

विज्ञापन


इस भीषण हादसे में छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेजा जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed