फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike rider killed in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
bike rider killed in road accident
मुरादाबाद। दोस्त के लगन समारोह से लौटते वक्त दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल है।
विज्ञापन

थाना पाकबड़ा के ग्राम महलकपुर माफी निवासी ओमवीर सिंह (25) अपने मित्र बिजनौर जिले के बकैना चांदपुर निवासी पितांबर (24) के साथ पड़ोस के गांव में एक मित्र के लगन कार्यक्रम में बाइक से गए थे।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक ओमवीर सिंह अपने मित्र पितांबर के साथ ठाकुरद्वारा में किराया का कमरा लेकर सरकारी नौकरी के लिए कंपीटीशन की तैयारी कर रहा था। दोनों मानपुर निवासी एक मित्र के लगन कार्यक्रम में बाइक से गए थे। साथ में एक अन्य बाइक से ओमवीर का चचेरा भाई मुकुल व उसका मित्र भी गया था। रात करीब दो बजे ओमवीर व उसका मित्र वापस घर आ रहे थे। इसी बीच डूंगरपुर के निकट उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद पीछे से आ रहा ओमवीर का चचेरा भाई मुकुल भी मौके पर पहुंच गया। मुकुल ने बताया कि बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जबकि ओमवीर सड़क किनारे व पितांबर वहीं नहर के किनारे बेसुध पड़े थे। मुकुल ने पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाकर कर दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। घायल पितांबर को उनके परिवार वाले रेफर करा मुजफ्फर नगर ले गए। मृतक ओमवीर अपने पिता स्व. ओमपाल सिंह के दो पुत्र व तीन पुत्रियों में चौैथे नंबर का था। घटना के बाद से ओमवीर की मां शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed