{"_id":"6122bc288ebc3e79b801e63e","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-fellow-injured-city-news-mbd4000922144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। बाइक सवार दो युवकों को देर रात हनुमान मूर्ति के निकट स्थित पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।
मझोला थाना क्षेत्र के मझोली खुशहालपुर रोड निवासी पप्पू (35) शहर स्थित चाऊमीन फैक्टरी में काम करता था। शनिवार रात वह अपने मोहल्ले के ही साथी गौतम के साथ बाइक से गौतम के बलदेव नगर स्थित चाचा के घर एक पार्टी में गया था। वहां से रात करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि बाइक गौतम चला रहा था जबकि पप्पू पीछे बैठा था। जैसे ही वह रामपुर रोड स्थित कटघर थाना क्षेत्र के हनुमान मूर्ति पुल पर पहुंचे, वैसे ही अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनोें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कटघर थाना पुलिस उन्हें आननफानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां मौजूद चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गौतम का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे गौतम के परिवार वालों ने गौतम की गंभीर दशा को देखते हुए उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पप्पू के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पप्पू के भाई राकेश ने बताया कि पप्पू चार भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। पप्पू की मौत से उसकी पत्नी पूनम, बेटे आर्यन (सात वर्ष) व शोभी (चार वर्ष) समेत परिवार के अन्य सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।