{"_id":"6a0a2c371b501ab12d0ee3a9","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113704-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 18 May 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 18 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लकड़ी भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे रोडवेज संविदा चालक जितेंद्र सिंह और पीछे बैठे उनके साथी नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी राजपाल सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह (45) रोडवेज में संविदा चालक थे। शनिवार देर शाम वह छजलैट से कुछ खरीदारी कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें छजलैट तिराहे पर वाहन के इंतजार में गांव का नसीम भी उन्हें खड़ा मिला। उसने साथ चलने को कहा तो जितेंद्र सिंह ने उसे भी बाइक पर पीछे बैठा लिया। जब यह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट के सिराज नगर के सामने पहुंचे तो लकड़ी भर का ला रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जबकि नसीम की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। जितेंद्र सिंह की मृत्यु से पिता राजपाल सिंह, भाई वीरेंद्र सिंह, पत्नी निर्दोष और बेटे देवायन, यश सहित सभी परिजन रो-रोकर बेहाल थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।