फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by a high speed pickup

Moradabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a high speed pickup
ठाकुरद्वारा। बृहस्पतिवार को शरीफ नगर रतूपुरा मार्ग पर बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। युवक को काम के लिए शुक्रवार को सऊदी अरब जाना था, जिसकी वह तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

गांव दारापुर निवासी शगुन कश्यप( 22) अपने दोस्त सचिन चौहान के साथ दोपहर करीब 1:00 बजे रतूपुरा में गए थे। सचिन चौहान की वहां ससुराल भी है। वहां दोनों दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भागीया वाला के पास सामने से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शगुन को 112 डायल पुलिस ने नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन को रतूपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया शगुन शुक्रवार को काम के लिए सऊदी अरब जा रहा था। उसकी फ्लाइट बुक हो गई थी। उसका बड़ा भाई कौशल पहले से ही सऊदी अरब में काम कर रहा है। शगुन की मौत से उसके पिता रमेश सिंह, मां सरोज देवी का रोते हुए बुरा हाल था। दुर्घटना के बाद पिकअप को छोड़कर उसका चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया। पिकअप चालक भागते समय उसका नंबर प्लेट भी उखाड़ कर ले गया। पुलिस ने शगुन के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed