फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike rider died in accident

दो बाइक चालक भिड़े, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
टांडा। एक बाइक सवार के रॉंग साइड पर आ जाने के कारण मंगलवार की रात लगभग नौ बजेदो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव गजरौला निवासी राकेश (42) तथा अपने दोस्त रणवीर के साथ अजीमनगर थाना क्षेत्र के कनपुर गांव निवासी अपनी बुआ की मौत होने के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब वापस लौटते समय टांडा थाना क्षेत्र के करखेड़ा गांव के निकट उनकी बाइक सामने से कनपुर गांव निवासी गजराम (36) की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों बाइकें गिर गईं और तीनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टांडा सीएचसी भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल हुए गजराम को रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि रणवीर के कम चोट आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर दो हेलमेट गिरे हुए थे लेकिन चालक हेलमेट लगाए हुए थे या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed