फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bijnor girl gang misdeed in Moradabad youth called her on the pretext of job

एडवांस दिलवा दूंगा, ईद अच्छी मन जाएगी: नौकरी का झांसा देकर राहुल ने युवती को बुलाया, दोस्तों संग किया दुष्कर्म

Sat, 01 Jul 2023 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

26 जून को राहुल से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। तब आरोपी ने उसे 28 जून को सिविल लाइंस के हरथला में आने के लिए कहा। आरोपी ने उससे कहा कि वह नौकरी लगवा देगा और एडवांस में रुपये दिलवा देगा। आरोपी ने कहा था कि तुम्हारा ईद का त्योहार भी अच्छा हो जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor girl gang misdeed in Moradabad youth called her on the pretext of job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस क्षेत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेयरी संचालक और उसके तीन साथियों ने बिजनौर निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर डेयरी संचालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवती ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया वह मुरादाबाद से अपनी मां की दवा लेने आती है। एक दिन बस में उसकी मुलाकात छजलैट क्षेत्र के कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से हुई थी। राहुल ने कहा था कि वह उसकी नौकरी प्राइवेट कंपनी में लगवा देगा। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून को राहुल से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। तब आरोपी ने उसे 28 जून को सिविल लाइंस के हरथला में आने के लिए कहा। आरोपी ने उससे कहा कि वह नौकरी लगवा देगा और एडवांस में रुपये दिलवा देगा। आरोपी ने कहा था कि तुम्हारा ईद का त्योहार भी अच्छा हो जाएगा। आरोपी के कहने पर पीड़िता 28 जून की करीब दोपहर 12 बजे हरथला पहुंच गई थी। यहां पहले से राहुल स्कूटी लेकर खड़ा था। 

विज्ञापन

युवती बस से उतरी तो उसे स्कूटी पर बैठा लिया था। आरोपी ने कहा था कि वह ऑफिस लेकर जा रहा है। राहुल ने एक मकान के बाहर स्कूटी रोक दी थी। इसके बाद वह उसे मकान के अंदर ले गया। वहां पहले से तीन युवक बैठे थे। युवती ने राहुल से कहा कि यहां तो कोई ऑफिस नहीं है। तब राहुल ने कहा कि यहां थोड़ी देर रुकेंगे। इसके बाद ऑफिस चलेंगे। 

इसी दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद राहुल और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे शांत करा दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद राहुल, उसके दोस्त भूदेव, सचिन और एक अज्ञात युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर इस मामले की कहीं शिकायत करेगी तो जान से मार देंगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। 

आरोपियों ने शाम करीब सवा चार बजे उसे कांठ रोड पर छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता ने अपने-माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पी़ड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। पुलिस ने राहुल शर्मा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांव में ही दूध डेयरी चलाता है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed